Ayushman Yojana List 2023: आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में नाम कैसे देखें

Ayushman Bharat Yojana List:- भारत सरकार द्वारा देश के गरीब एवं कमजोर परिवार को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत कोई भी गरीब, मजदूर, आदिवासी, बेघर निराश्रित, भिक्षा मांगने वाला व्यक्ति 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। यह केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य कार्ड योजना है जिसके माध्यम से देश भर के करोड़ों लोगों 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत नई लाभार्थी लिस्ट को जारी कर दिया गया है। अगर आपने भी आयुष्मान भारत योजना के तहत आवेदन किया था तो आप Ayushman Bharat Yojana List में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों का नाम आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में होना चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में आपका नाम शामिल है या नहीं कैसे पता करें? इससे संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Ayushman Bharat Yojana List 2023

Ayushman Bharat Yojana List 2023

आयुष्मान भारत योजना के तहत कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए हर साल स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदान किया जाता है। PMJAY के अंतर्गत उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं पूरे भारत में उपलब्ध है जोकि निशुल्क प्रदान की जाती है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम देशभर के करोड़ों लोगों को 5 लाख रुपए तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती है। आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से लाभार्थी किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज का लाभ प्राप्त कर सकते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा 2018 में आयुष्मान योजना को शुरू किया गया था यह योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लेकर आई है। आयुष्मान जन आरोग्य योजना के तहत करीब 1.84 करोड़ लोगों ने मुफ्त में अपना इलाज कराया है। वहीं 16 करोड़ परिवारों को आयुष्मान कार्ड जारी किया जा चुका है। अगर आपने योजना के लिए पंजीकृत किया है तो आप अपना नाम आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते है।

आयुष्मान कार्ड नई लिस्ट में घर बैठे नाम चेक करें

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम   Ayushman Bharat Yojana List
योजना का नाम   आयुष्मान भारत योजना
शुरू की गई   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
लाभार्थी देश के गरीब नागरिक  
उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना
लाभ 5 लाख का सालाना मुफ्त इलाज  
लिस्ट देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट   https://pmjay.gov.in/

PMJAY List 2023 का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है जिसके तहत सालाना 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाता है। ताकि ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं वह स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित न रहे। आयुष्मान भारत योजना के तहत 25 विशेष श्रेणियां की पेशकश की गई है जिसमें न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी आदि जैसे 1354 मेडिकल और सर्जिकल पैकेज की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। जिनका इलाज आप मुफ्त में करवा सकते हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 कैसे देखें?

आयुष्मान भारत योजना के तहत जारी की गई लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को अपना सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लिस्ट का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी सत्यापन करना होगा।
  • अब आपके सामने अगला खुल  पेज जाएगा।
  • आपको इस पेज पर अपने राज्य, जिले व ब्लॉक का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आयुष्मान भारत योजना लिस्ट आ जाएगी।
  • अब आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।
  • इस प्रकार आपकी आयुष्मान भारत योजना लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

Ayushman Bharat Hospital List कैसे देखें?

केंद्र सरकार ने देश के गरीबों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए देशभर के अस्पतालों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया है। राज्य के प्रत्येक मुख्य जिला अस्पतालों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। अगर आप आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से हॉस्पिटलों की सूची देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Find Hospital के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • आपको इस पेज पर अपने राज्य का चयन उसके बाद जिले का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको हॉस्पिटल का टाइप वे अन्य विवरण का चयन करना होगा।
  • चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने अस्पताल की लिस्ट आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आयुष्मान भारत योजना के तहत हॉस्पिटल लिस्ट देख सकते हैं। 

Ayushman Bharat Yojana List FAQs

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में आप ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Ayushman Card मिलने से क्या लाभ मिलेगा?

Ayushman Card मिलने से आपको आयुष्मान भारत योजना के तहत हर साल 5 लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा।