मखाना विकास योजना से लाखो कमायेंगे बिहार के किसान, सरकार दे रही 75% सब्सिडी, आवेदन करें

Makhana Vikas Yojana:- देश में बड़े पैमाने पर मखाने का उत्पादन बिहार के दक्षिणी इलाकों में किया जाता हैं। यही कारण है कि बिहार सरकार द्वारा अब मखाने के किसानों के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। जिसका नाम मखाना विकास योजना है। इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा मखाने की खेती पर राज्य के किसानों को 75% की सब्सिडी दी जाएगी। जिससे एक तरफ मखाने के उत्पादकता में बढ़ोतरी होगी और दूसरी ओर किसानों की आय दुगनी हो सकेगी। बिहार सरकार द्वारा मखाना विकास योजना के लिए 20 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आरंभ कर दिया गया है।

अगर आप भी बिहार के किसान है और मखाने की खेती से लाखों रुपए कमाना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मखाना विकास योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप आसानी से Makhana Vikas Yojana Bihar 2023 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सके। तो आईए जानते हैं मखाना विकास योजना के बारे में।

Makhana Vikas Yojana  

Bihar Makhana Vikas Yojana 2023

बिहार सरकार द्वारा मखाने की खेती के विस्तार के लिए मखाना विकास योजना 2023-24 को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से मखाने की खेती करने पर राज्य सरकार द्वारा किसानों को 75% की सब्सिडी दी जाएगी। जिससे राज्य के किसान मखाने की खेती के लिए प्रोत्साहित होंगे। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। बिहार सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

मखाना विकास योजना का लाभ बिहार राज्य के 11 जिलों के किसानों को दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम 0.25  एकड़ (0.1 हेक्टेयर) एवं अधिकतम 10 एकड़ (4 हेक्टेयर) पर सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा मखाना विकास योजना के तहत 20 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है राज्य के जो भी इच्छुक किसान मखाना विकास योजना के अंतर्गत सब्सिडी राशि का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो वह कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना

मखाना विकास योजना बिहार 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Makhana Vikas Yojana
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
संबंधित विभाग कृषि विभाग बिहार
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य मखाने के उत्पादन एवं उत्पादकता के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि करना
लाभ 75% सब्सिडी
राज्य बिहार
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/

Makhana Vikas Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा मखाना विकास योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य किसानों को मखाने की खेती करने पर 75 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ प्रदान करना है ताकि मखाने की प्रोडक्शन में बढ़ोतरी हो सके और दूसरी तरफ किसानों की आय में वृद्धि होगी। क्योंकि बिहार का मखना पोषक तत्वों का खजाना है। जिसके माध्यम से राज्य के किसान खेती के साथ-साथ मखाने के लिए स्टोरेज हाउस स्थापित करने पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना राज्य के किसानों की आय दुगनी करने में कारगर साबित होगी। जिससे उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा।

मखाना विकास योजना को किस-किस जिले में किया गया लागू?

बिहार सरकार द्वारा Makhana Vikas Yojana को केवल 11 जिलों में लागू किया गया है। और इन  11 जिलों के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।  बिहार के जिन जिलों में मखाना विकास योजना को लागू किया गया है उनकी सूची नीचे दी गई है।

  1. कटिहार
  2. पूर्णिया
  3. मधेपुरा
  4. सीतामढ़ी
  5. पश्चिम चंपारण
  6. दरभंगा
  7. मधुबनी
  8. किशनगंज
  9. सुपौल
  10. मधेपुरा
  11. अररिया

शुष्क बागवानी योजना

Makhana Vikas Yojana Bihar के तहत कितनी मिलेगी सब्सिडी राशि

बिहार के किसानों को मखाना विकास योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा चार प्रकार से 75 फ़ीसदी सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। जिसका विवरण नीचे दिया गया है।

  1. मखाना उन्नत प्रजाति स्वर्ण वैदेही प्रभेद और सबौर मखाना को मखाने की उन्नत प्रजातियों में से एक माना जाता है। मखाने की उन्नत प्रजाति की खेती करने पर राज्य सरकार ने प्रति हेक्टेयर इकाई लागत 97,000 रुपए निर्धारित की है। जिस पर किसान को 75 प्रतिशत सब्सिडी सरकार की ओर से मखाना विकास योजना के तहत दी जाएगी। यानी इस योजना के तहत एक हेक्टेयर की खेती करने पर मखाना किसानों को कुल लागत पर 72,750 रुपए सब्सिडी के रूप में प्राप्त होंगे।
  2. मखाना भंडार गृह (5 MT) – मखाना विकास योजना के तहत मखाना स्टोरेज हाउस स्थापित करने पर राज्य सरकार द्वारा किसानों को सब्सिडी दी जाएगी। जिसके लिए सरकार ने स्टोरेज हाउस की लागत 10 लाख रुपए तय की है। इस पर भी किसानों को 75% की सब्सिडी मिलेगी। यानी कि किसानों को इस योजना के अंतर्गत 7.5 लाख रुपए की राशि सब्सिडी के रूप में मिलेगी। दरभंगा, मधेपुरा, पूर्णिया और किशनगंज जिले के किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  3. मखाना का नया क्षेत्र विस्तार (खेत प्रणाली) इस योजना के तहत मखाना का नया क्षेत्र विस्तार हेतु कुल लागत पर 97 हजार रुपए निर्धारित किए गए हैं। जिस पर 75 फीसदी सब्सिडी का लाभ प्राप्त होगा। कटिहार, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और क्रिया जिलों के किसान इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
  4. बीज वितरण कार्यक्रम मखाना विकास योजना बिहार के तहत मखाने के बीच का वितरण किया जाएगा। बीज वितरण कार्यक्रम के तहत भी किसानों को सब्सिडी दी जाएगी। जिसके अंतर्गत 5400 प्रति हेक्टेयर बीज कीमत का 75% सब्सिडी के रूप में मिलेगा। इस योजना का लाभ कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया और सहरसा के किसानों को मिलेगा।

बिहार मखाना विकास योजना के लिए पात्रता

  • मखाना विकास योजना के तहत आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
  • केवल राज्य के किसान ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • मखाने की  खेती करने या मखाना स्टोरेज हाउस स्थापित करने पर ही किसान  इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना का लाभ केवल 11 जिलों के किसानों को ही मिलेगा।
  • आवेदक किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Bihar Makhana Vikas Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

मखाना विकास योजना के तहत आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • भूमि की खतौनी
  • किसान कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी

बिहार मखाना विकास योजना 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?

Makhana Vikas Yojana Bihar 2023 के तहत बिहार सरकार द्वारा केवल ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया ही शुरू की गई है। आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको कृषि विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Makhana Vikas Yojana Bihar
  • होम पेज पर आपको Schemes के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने बिहार सरकार की सभी योजनाओं की सूची आ जाएगी।
Makhana Vikas Yojana Bihar
  • आपको मखाना विकास योजना आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मखाना विकास योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म से संबंधित नया पेज खुल जाएगा।
Makhana Vikas Yojana Bihar
  • अब आपको इस पेज पर योजना संबंधित मुख्य बातें ध्यान पूर्वक पढ़कर में सहमत हूं पर टिक लगाकर Agree and Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
मखाना विकास योजना बिहार
  • जहां पर आपको किसान पंजीकरण संख्या दर्ज कर विवरण प्राप्त करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सफलतापूर्वक आवेदन के बाद आपको योजना के तहत सब्सिडी राशि का लाभ आपके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से मखाना विकास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Makhana Vikas Yojana Bihar FAQs

मखाना विकास योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?

मखाना विकास योजना को बिहार राज्य में शुरू किया गया है।

बिहार सरकार द्वारा Makhana Vikas Yojana के तहत कितने रुपए की सब्सिडी दी जा रही है?

बिहार सरकार द्वारा मखाना विकास योजना के तहत किसानों को मखाने की खेती पर 75% की सब्सिडी दी जा रही है।

Makhana Vikas Yojana को बिहार राज्य कितने जिलों में लागू किया गया है?

Makhana Vikas Yojana को बिहार राज्य के 11 जिलों में लागू किया गया है जिन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

मखाना विकास योजना के तहत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Makhana Vikas Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ है।