मध्यप्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, लाभ, पात्रता

MP Sabji Shetra Vistar Yojana:- केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किसानो के लिए अनेक कल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है ताकि किसानो को अधिक लाभ प्राप्त हो सकें। ऐसी ही एक योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है जिसका नाम मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना है। इस योजना के माध्यम से सब्सिडी सब्जी उत्पादन करने वाले किसान भाईयो को सब्जी पर सब्सिडी दी जाएगी। प्रिय किसान भाईयो आज हम आपको इस आर्टिकल मे मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे अपर आप भी एक किसान है और इस योजना के बारे मे और अधिक विस्तार से जानकारी प्राप्त करने चाहते है। तो इस आर्टिकल को अन्त तक अवश्य पढ़े।

MP Sabji Kshetra Vistar Yojana

MP Sabji Kshetra Vistar Yojana 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना की शुरूआत की गई गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सब्जी की खेती करने वाले किसानो को सब्सी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिससे कि राज्य मे सब्जी की पैदावार अच्छी हो सके और किसानो की आय मे वृद्धि हो सके। Sabji Shetra Vistar Yojana के तहत किसानो को सब्जी की फसल लगाने पर 50% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से बीज वाली सब्सी की फसल जैसे- लोकी, कद्दू, भिंडी, ककड़ी, टमाटर, गिलकी इत्यादि को शामिल किया जाएगा। किसानो द्वारा लगाई गई फसल की लागत का 50% राशी अधिकतम 10,000 रूपेय अनुदान के रूप मे प्रदान किये जाएगें। वही जड़ या व्यवसायिक फसलो के उत्पादन करने पर लागत का 50% अधिकतम 30,000 रूपेय किसानो को सब्सिडी के रूप मे प्रदान किए जाएगें।

MP E Uparjan

मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना के बारे मे जानकारी

योजना का नाम MP Sabji Shetra Vistar Yojana
आरम्भ की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा
राज्य मध्य प्रदेश।
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देना।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइट https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/

Sabji Shetra Vistar Yojana 2023 का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य मे सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देना है ताकि किसान अधिक से अधिक सब्जी उत्पादन को प्रेरित हो सके और अपनी आय मे वृद्धि कर सकें। इसके लिए सरकार द्वारा किसानो को सब्जी की फसल उगाने पर अधिकतम 30,000 रूपेय की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना का संचालन उद्यनिकी एंव खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किया जाएगा। जिससे किसानो को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त होगा और उनकी आय मे वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना लिस्ट

मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना के लाभ एंव विशेषताएं

  • Sabji Shetra Vistar Yojana की शुरूआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जी द्वारा की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के सब्जी उत्पादन करने वाले किसानो को लाभान्वित किया जाएगा।
  • जिसका संचालन उद्यनिकी एंव खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किया जाएगा
  • सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना के माध्यम से निर्धारित सब्जियो के उत्पादन पर सब्सिडी राशी का लाभ दिया जाएगा।
  • किसानो को सब्जी की फसल उगाने पर अधिकतम 30,000 रूपेय की सब्सिडी दी जाएगी।
  • यह सब्सिडी राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे भेजी जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसानो को कम से कम 0.25 और अधिक से अधिक 2 हेक्टेयर भूमि पर उगाई गई सब्जियो पर ही अनुदान प्राप्त होगा।
  • जिससे राज्य मे सब्जी उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। और किसानो की आय मे वृद्धि होगी।
  • राज्य के अधिक से अधिक किसान सब्सी उत्पादन प्रेरित होगें।

Sabji Shetra Vistar Yojana की पात्रता

  • सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी किसान होना चाहिए।
  • किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • स्वंय की भूमि पर सब्जी की खेती करने वाले किसान योजना के लिए पात्र होगें।

MP Khiladi Protsahan Yojana

सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • भूमि सम्बन्धित दस्तावेज़
  • बैंक पासबुक
  • ईमेल आईडी।
  • मोबाइल नम्बर।

MP Sabji Shetra Vistar Yojana 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उद्यनिकी एंव खाद्य प्रसंस्करण विभाग मध्य प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
MP Sabji Kshetra Vistar Yojana
  • होम पेज पर आपको नवीन पंजीयन के विकल्प पर क्लिक करना है।
MP Sabji Kshetra Vistar Yojana
  • अब आपका मोबाइल नम्बर सत्यापित हेतु आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • इसके बाद आपको कृषक लॉगिन का विकल्प मिलेगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
MP Sabji Kshetra Vistar Yojana
  • नए पेज पर आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इसके बाद आपको सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को अपलोड करना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना मे सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेगें।

सम्पर्क विवरण-

Helpline Number – 0755-4059242

Email ID – mpfsts.helpdesk@mp.gov.in

FAQs

मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Sabji Kshetra Vistar Yojana के माध्यम से किसानो को सब्जी लगाने के लिए 50% अनुदान प्रदान किया जाएगा।

MP Sabji Kshetra Vistar Yojana का लाभ किसे प्राप्त होगा?

सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना का लाभ सब्जी उत्पादक किसानो को मिलेगा।

सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना मे कितनी सब्सिडी दी जाएगी?

Sabji Kshetra Vistar Yojana के तहत अधिकतम 30,000 रूपेय की सब्सिडी दी जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा किन सब्जियो पर अनुदान प्रदान किया जाएगा?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लोकी, कद्दू, भिंडी, ककड़ी, टमाटर, गिलकी ईत्यादि सभी प्रकार की सब्जियो पर अनुदान प्रदान किया जाएगा।