UP CM Fellowship:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा (रिसर्च) शोधकर्ता छात्रो के लिए आकांक्षी विकास खंड की तर्ज पर अब आकांक्षी नगरो मे भी सीएम फेलोशिप प्रोग्राम की शुरूआत कर दी है। जिसके माध्यम से राज्य के चयनित छात्रो को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मैनेजमेंट, पॉलिसी इम्प्लीमेंटेशन व मॉनिटरिंग आदि के कार्यो मे सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा। UP CM Fellowship Program के माध्यम से विद्यार्थियो को 40,000 रूपेय प्रतिमाह की फेलोशिप भी दी जाएगी। इसके लिए 4 दिसंबर 2023 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिये गए है। राज्य के इच्छुक युवा यूपी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेगें। जिसकी जानकारी आज हम आपको अपने इस आर्टिकल मे देने जा रहे है।

UP CM Fellowship 2023-24
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा सीएम फेलोशिप प्रोग्राम की शुरूआत की गई है। इस स्कीम के तहत शोधार्थी विद्यार्थियो को हर महीने 30 हजार रूपेय की फेलोशिप दी जाएगी। इसके अलावा शोधकार्य के लिए भ्रमण हेतु 10 हजार रूपेय प्रतिमाह विभागीय योजनाओं, कार्यो के मूल्याकंन के लिए टैबलेट खरीदने हेतु एक बार एकमुश्त राशी 15000 रूपेय दिये जाएगें। इस स्कीम के लिए जिन अभ्यार्थियो का चयन होगा। उनको विकासखंड मे ही आवासीय हॉस्टल की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। सीएम फेलोशिप स्कीम मे विद्यार्थियो के चयन के लिए एक प्रक्रिया तैयार की गई है। इस चयन प्रक्रिया के आधार पर चयनित छात्रो को इसका लाभ प्राप्त होगा। इसके लिए 4 दिसंबर से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिये गये है। चयनित युवाओं से आज की टैक्नोलोजी से उनका परिचय व दृष्टिगत ब्लॉक स्तर के कार्यो व विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए मे काफी मदद मिलेगी।
06 December Update:- यूपी मे आकांक्षी नगर योजना के तहत सीएम फेलोशिप कार्यक्रम का ऑनलाइन पंजीकरण।
उत्तर प्रदेश सरकार ने आकांक्षी विकास खंड की तर्ज पर अब आकांक्षी नगरो मे भी सीएम फेलोशिप प्रोग्राम की शुरूआत कर दी है। प्रदेश सरकार के नगरीय विकास विभाग ने विकास की दिशा मे एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर आकांक्षी नगर योजना के तहत 4 दिसंबर 2023 से फेलोशिप प्रोगाम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की शुरूआत कर दी है। उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य बन गया है जिसने आकांक्षी नगर योजना जैसी विकास परियोजना शुरू की है। जो राज्य के युवा और नागरिको को नगरीय विकास, योजना, प्रबंधन और मॉनिटरिंग मे सक्रिय भागीदारी बनाने का अवसर प्रदान कर रहा है।
आपके बता दे कि 20 हजार से 1 लाख तक की आबादी वाले 100 छोटे शहरो मे मूलभूत शहरी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक संरचना के क्षेत्र मे सुधार करते हुए योगी कैबिनेट ने हील ही मे रोज़गार के नए अवसरो मे सृजन के लिए आकांक्षी नगर योजना को मंजूरी दी है।
यूपी पहचान पोर्टल
यूपी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के बारे मे जानकारी
योजना का नाम | UP CM Fellowship |
आरम्भ की गई | राज्य सरकार द्वारा |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | राज्य के शोधार्थी छात्र |
उद्देश्य | विकासखंड स्तर पर विकास कार्यो मे युवाओं की ऊर्जा व नए विचारो मे युवाओं की भागीदारी। |
लाभ | 30000/- मासिक फेलोशिप एंव 10000/- मासिक भ्रमण के लिए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | http://cmfellowship.upsdc.gov.in/ |